Combine Harvester and Reaper Machine | गेहू कटाई व बंधाई मशीन

दोस्तों इस समय गेंहू की कटाई चल रही है और आज हम बात करेंगे कृषि यंत्र Binder and Reaper Machine  जिसकी सहायता से आप अपना समय और धन दोनों बचा सकते है। अपने लेख में हम आपको कृषि यंत्रो का उपयोग के बारे में पूरी जानकारी देना चाहते हैं ताकि आप अपना समय और धन दोनों बचा सकते है।

  • परंपरागत तरीके से फसलों की कटाई से फसल कटाई का काम करने के लिए  ज्यादा मजदूरों की जरुरत पड़ती है और समय भी ज्यादा लगता है जिससे लागत भी ज्यादा आती है।
  • यदि परंपरागत तरीके की जगह आधुनिक यंत्रों की मदद से फसल कटाई का कार्य किया जाए तो समय के साथ मेहनत और पैसा दोनों की बचत की जा सकती है।
  • आज के समय में फसलों की कटाई करने में उपयोग होने वाली कुछ कृषि यंत्रों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे जो आपकी गेहूं की कटाई के काम को आसान बना देंगे साथ ही पैसा भी बचाएंगे।

इस समय गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। कुछ जगहों पर गेहूं की कटाई का कार्य पूरा भी हो चुका हैं।लेकिन कुछ जगहों पर किसान अभी भी गेहूं की फसल को समेटने में लगे हुए हैं।इसका एक मुख्य कारण समय पर मजदूर नहीं मिलना हैं और यदि मजदूर मिल भी रहे हैं तो वे भी मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।किसानों के बोझ को कम करने के लिए हम कुछ कृषि यंत्रो के बारे में बतायेंगे जो आपका  पैसा और समय दोनों बचा सकते है। 

  • इन कृषि यंत्रो का उपयोग करके किसान अपने बोझ को कम कर सकते है।
  • इन मशीनो का उपयोग कर किसान अपना काम काफी आसान कर सकते हैं. 

आजकल सरकार भी कृषि में आधुनिक तरीकों को अपनाने के लिए किसानो को प्रोत्साहित कर रही है ताकि फसलों की उत्पादन की लागत को कम करके अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। केंद्र व राज्य सरकार भी इसमें किसानों की सहायता कर रही है।केंद्र व राज्य सरकार मशीनों को खरीदने के लिए किसानों को  लोन पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है।आधुनिक मशीनों का उपयोग करने से फसलों की कटाई में मेहनत और लागत दोनों में कमी आ सकती है और इससे अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है।

किसान और सरकार दोनों ही देश में फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते है जिससे कि अपने देश में खाद्यान्न की आपूर्ति हो और साथही साथ  अन्य देशों को भी निर्यात किया जा सके जिससे की देश का मुद्रा भण्डार भी भरे, इससे किसानों और सरकार दोनों का फायदा होगा।

हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसी मशीनो के बारे में बताएँगे जिसके प्रयोग से कटाई का काम और आसानी से हो सकेगा।

स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन Reaper Machine:

दोस्तों इस मशीन को इसके नाम से ही इसके काम को जाना जा सकता है।

रीपर का मतलब है आरा या काटने वाला और बाइंडर का अर्थ है बांधना।

इस मशीन को स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन का विकसित रूप भी कहा जा सकता है। इस मशीन से गेंहू कटाई का काम स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की तुलना में ज्यादा आराम से हो जाता है और बंडलों को भी अलग से बांधने की जरूरत नहीं होती ।

Reaper Machine का फायदा:

  1. ये गेहूं को काटने के साथ-साथ उसको बंडलों  में बांधती हुई चल सकती है।
  2. इस मशीन में ना केवल गेंहू को बंडलों में बांधने के लिए इकाई भी लगी होती है।
  3. Reaper Machine मशीन को बैठकर आराम से नियंत्रित किया जा सकता  है।
  4. Reaper Machine मशीन से पहले गेंहू कटर बार से काटा जाता है और फिर बंडलों में बंध जाते हैं और कटर बार और बैठने की सीट के बीच खेत में गिराए जाते हैं। जिनको बाद में इकट्ठा किया जाता है। Reaper Machine मशीन में चार पहिये होते हैं।

स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन Reaper Machine की कीमत और कार्य क्षमता:

इसमें 10 हॉर्स पावर का डीजल इंजन है। यह मशीन लगभग 1 एकड़ प्रति घंटा कटाई कर सकती है। Reaper Machine की कीमत लगभग 325000 रुपये है तथा इससे होने वाली कटाई की लागत लगभग 1000 रुपये/hr की आती है।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन Combine Harvester Machine:

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन का उपयोग बड़े किसानों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। इस मशीन की मदद से गेहूं कटाई के साथ-साथ उनकी(गेहूं) की सफाई  का काम भी हो जाता है जिससे हमें साफ गेँहू प्राप्त होता है।

कितने प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध है।

बाजार में दो प्रकार के कंबाइन हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध है।

  1. स्वचालित
  2. ट्रैक्टर से चलने वाले।

ये दोनों ही मशीन किसानों के लिए काफी उपयोगी है। इन कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों में आगे 2m से 6m लंबे कटर बार (दांतेदार फसल काटने की पट्टी) लगे होते हैं। कटर बार के आगे लगे चाकू फसल काटता है। इसके बाद फसल को कन्वेयर बेल्ट के जरिए रेसिंग यूनिट में पहुंचाया जाता है। यहां पर फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस से रगड़ने पर अलग हो जाते हैं। साथ ही इसमें लगी छलनी की मदद से अनाज साफ हो जाता है। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में एक स्टोन ट्रैप यूनिट लगी होती है, जिससे गेंहू के साथ में  आने वाले कंकड़, मिट्टी इत्यादि को अलग कर देता है।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत और कार्य क्षमता:

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन एक घंटे में 4 एकड़ फसलों की कटाई कर सकता है। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत  10 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

गेंहू कटाई मशीन पर सब्सिडी कितनी मिलती है:

किसानों के लिए इस मूल्य कृषि मशीनों की खरीदारी करना आसान नहीं है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर मशीनों को सस्ते दामों पर किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती हैं।

वैसे तो यह मशीनें अलग-अलग साइज के अनुसार आती है, जिसकी कीमत बाजार में 50 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक की हो सकती है। किसानों को फसल कटाई मशीन को खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी सरकार देती है।

जरुरी दस्तावेज सब्सिटी पाने के लिए :

अगर आपको भी सरकार के द्वारा दी जाने वाली कृषि सब्सिडी का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

  • किसान की आधार कार्ड कॉपी
  • किसान की जमीन के कागजात
  • किसान का निवास प्रमाण पत्र
  • किसान की बैंक पासबुक की कॉपी
  • डीलर का कोटेशन अगर आप डीलर से लेते है तो
  • किसान का मोबाइल नंबर
  • किसान भाई ई-मित्र सेवा केंद्र से भी सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment