दोस्तों अगर आप भी खेती में रूचि रखते हैं और अपना खुद का घर बैठे बिजनेस करना चाहते है, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च करने से डरते है, तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको एक ऐसी पौष्टिक Cherry Tomatoes टमाटर के बारे मे बताने जा रहे हैं। यह सामान्य टमाटर से अधिक महंगी बिकती है और इसकी खेती कम समय में अधिक लाभ दे सकती है। इसकी खेती खुले खेतों के अलावा ग्रीनहाउस, पॉलीहाउस और हाइड्रोपोनिक्स जैसी तकनीकों से भी की जा सकती है और इसकी खेती करके आप लाखो रुपए आराम से कमा सकते है।
टमाटर की एक ऐसी प्रजाति पोषक तत्वों से है भरपूर और इसकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप।
दोस्तो हम बात कर रहे है चेरी टमाटर की। अपने इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे की चेरी टमाटर की खेती कैसे की जाए, इसके क्या-क्या फायदे है, अपने इस आर्टिकल में हम चेरी टमाटर की खेती के लिए आवश्यक जलवायु, मिट्टी, बीज, फसल प्रबंधन, रोग नियंत्रण और बाजार की जानकारी विस्तार से देंगे और यह भी बतायेंगे कि इसकी खेती करके आप कैसे कमा सकते है घर बैठे रूपए।
दोस्तो चेरी टमाटर सामान्य टमाटर की ही प्रजाति है, जो कि एक छोटी और गोल टमाटर की किस्म है, जो स्वाद में मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
क्या है चेरी टमाटर Cherry Tomatoes की विशेषताएँ और फायदे?
दोस्तो चेरी टमाटर सामान्य टमाटर की ही प्रजाति है, जो कि एक छोटी और गोल टमाटर की किस्म है, जो स्वाद में मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
(A) चेरी टमाटर के फायदे
- सामान्य टमाटर की तुलना में चेरी टमाटर जल्दी तैयार होता है (लगभग 60-80 दिन में)।
- अगर आप इसको बाजार में बेचने के लिए जाते है तो यह टमाटर उच्च बाजार मूल्य ₹50-₹200 प्रति किलो तक बिक सकता है।
- इसको आप अपने घर मे कम जगह में भी उगा सकते है और अधिक उत्पादन पा सकते है। इसको हाइड्रोपोनिक्स और पॉलीहाउस में भी इसे उगाया जा सकता है।
- सामान्य टमाटर की तुलना में यह अधिक दिनों तक ताजा रहता है। या फिर यूं कहें कि इसकी लंबी शेल्फ लाइफ होती है।
- उच्च पोषण से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन C, A और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं।
- इसकी मांग विदेशी बाजारों में भी बढ़ रही है तो इसीलिए इसके निर्यात की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।
(B) चेरी टमाटर के उपयोग और मांग (Uses of cherry tomato and its demand):
दोस्तो चेरी टमाटर सामान्य टमाटर की ही प्रजाति है, जो कि एक छोटी और गोल टमाटर की किस्म है, जो स्वाद में मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसकी डिमांड बाजार में अधिक है। जैसे जैसे कि:
- सलाद, पास्ता, पिज्जा, सूप और स्नैक्स में उपयोग होता है।
- रेस्टोरेंट, होटल और ऑर्गेनिक स्टोर्स में मांग अधिक है।
कई बड़े ब्रांड इसे अपने उत्पादों में भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
चेरी टमाटर के लिए सही जलवायु और मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
(A) जलवायु आवश्यकताएँ
- 18-30°C का तापमान सही होता है।
- 6-8 घंटे की सीधी धूप चेरी टमाटर के जरूरी है।
- आर्द्रता 50-70% तक आदर्श रहती है।
- अधिक नमी से फंगल रोग हो सकते हैं, इसलिए संतुलित जलवायु चाहिए।
(B) चेरी टमाटर के लिए मिट्टी किस प्रकार की होनी चाहिए?
- बलुई दोमट या दोमट मिट्टी सर्वोत्तम होती है।
- मिट्टी का pH स्तर सही होना चाहिए।
- किसी भी तरह की खेती के लिए पानी का अच्छा निकास होना जरूरी है, ताकि जलभराव न हो।
- किसी भी तरह की फसल में रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद और वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग करे और उससे मिट्टी को उपजाऊ बनाएं।

क्या है चेरी टमाटर की खेती की प्रक्रिया?
दोस्तो किसी भी प्रकार की फसल की उपज के लिए सबसे पहले बीज़ का सही चुनाव करना अवश्यक है अगर बीज़ का चुनाव सही नहीं किया गया तो आपकी फसल, पैसा और आपकी मेहनत सब बेकार हो सकती है।
(A) बीज चयन और बुवाई
- हाईब्रिड और उन्नत किस्मों के बीज चुने जो कि अच्छी गुणवत्ता के बीज होते है जैसे (स्वीट 100, चेरी रेड, चेरी येलो)।
- बीजों को पहले नर्सरी में उगाएं।
क्या है चेरी टमाटर की बुवाई का समय?
- ग्रीष्मकालीन में चेरी टमाटर की फसल फरवरी-मार्च में करनी चाहिए।
- अगर आप सर्दियों में इस फसल को उगाने की सोच रहे हैं तो सितंबर-अक्टूबर में इसकी खेती कर सकते है।
- ग्रीनहाउस में सालभर उगा सकते हैं।
- चेरी टमाटर की बुवाई 1-2 सेमी गहरी जमीन में करनी चाहिए।
- 20-25°C पर इसके बीज अंकुरित होने का होने लगते है।
(B) कैसे करें चेरी टमाटर की खेत की तैयारी और रोपाई?
- अपने खेत की मिट्टी को जोत कर खेत की मिट्टी को भुरभुरा और समतल बनाएं।
- रासायनिक खाद इस्तेमाल न करके उसकी जगह जैविक खाद और वर्मीकम्पोस्ट खाद इस्तेमाल करें।
- चेरी टमाटर के लिए 1 से 2 मीटर चौड़ी और 15 se 20 सेमी गहरी क्यारी बनाएं।
पौधों की रोपाई कैसे करनी चाहिए?
- हर पौधे में लगभग 30-40 सेमी की दूरी बनाए रखें।
- हर एक क्यारी के बीच लगभग 60 से 70 सेमी की दूरी होनी चाहिए।
- पौधे को ऊपर बढ़ाने के लिए ट्रेलिसिंग सिस्टम (बांस या तार) लगाएं।
कैसे करनी चाहिए चेरी टमाटर की सिंचाई?
- ड्रिप इरिगेशन का तरीका अपनाया जाए जो कि सबसे अच्छा तरीका है।
- इसकी सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए जैसे कि गर्मियों में 3-4 दिन में एक बार और सर्दियों में 7-10 दिन में एक बार सिंचाई करें।
- जब पौधों में फूल और फल बनने लगे तो उस समय पानी की मात्रा बढ़ाएं।
क्या है चेरी टमाटर की खेती की देखभाल और फसल प्रबंधन का सही तरीका?
खाद और पोषण प्रबंधन
- रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद और वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग करे। गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट – 8-10 टन/एकड़।
- नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम (NPK) की संतुलित मात्रा दें।
- माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (जैसे बोरॉन और कैल्शियम) का स्प्रे करें।
Also Read: कीटनाशक रासायनिक दवाइयों के नाम और उनके प्रयोग : kitnashak Dawai Ke Naam
कैसे करें फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट और रोग का नियंत्रण?
दोस्तो हम सब अपने फसल को बड़ा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन कीट हमारी फसल को नुकसान पहुँचा देते है तो हमें उनके नियंत्रण का विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि हमारी फसल सुरक्षित रहे।
1. सामान्य कीट:
सफेद मक्खी, एफिड, थ्रिप्स, फल छेदक कीट
जैविक कीटनाशक जैसे नीम तेल और ट्राइकोडर्मा का उपयोग करके हम सफेद मक्खी, एफिड, थ्रिप्स, फल छेदक कीट से फ़सलों को सुरक्षित रख सकते है।
2. सामान्य रोग:
अगेती झुलसा, पछेती झुलसा, फ्यूजेरियम विल्ट
फफूंदनाशक दवाएं (जैसे कॉपर ऑक्सीक्लोराइड) का छिड़काव करें।
कितना होगा उत्पादन और मुनाफा?
दोस्तो चेरी टमाटर सामान्य टमाटर की ही प्रजाति है, जो कि एक छोटी और गोल टमाटर की किस्म है, जो स्वाद में मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह सामान्य टमाटर से अधिक महंगी बिकता है और इसकी खेती कम समय में अधिक लाभ दे सकती है।
दोस्तो चेरी टमाटर की खेती एक तीव्रगामी प्रक्रिया है, जिसकी फसल मात्र 60 से 80 दिनों में परिपक्वता को प्राप्त कर लेती है। जब टमाटर का रंग गहराता हुआ लाल अथवा सुनहरा पीला हो जाए, तभी इसे तोड़ने का उपयुक्त समय होता है। जब आप टमाटर तोड़ ले तो इन्हें अच्छी गुणवत्ता के लिए प्लास्टिक क्रेट्स में रखें और कोल्ड स्टोरेज में भेज दे।

कैसे लगाये कमाई का अनुमान (1 एकड़ में)?
- चेरी टमाटर बेचने के तरीके (मार्केटिंग प्लान)
- स्थानीय मंडी और होलसेल बाजार में बेचकर।
- सुपरमार्केट, रेस्टोरेंट और होटल्स को सीधा सप्लाई करें।
- डिजिटल व्यापार मंचों का उपयोग: आज के युग में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart, BigBasket आदि पर उत्पाद बेचना एक उभरता हुआ विकल्प है। इससे आपके उत्पाद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है और दाम भी बेहतर मिल सकते हैं।
- निर्यात के लिए FPO (Farmer Producer Organization) या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
दोस्तो अगर आपको हमरा ये आर्टिकल पसंद आया है तो हमें कमेंट्स में जरूर बताएं और अगर आपके कोई सुझाव हो जो आप हमें बताना चाहते है, या आप किसी विशेष टमाटर के बारे मे जानना चाहते है तो आप हमें कमेंट्स बॉक्स में जरूर लिखे, ताकि हम आपको उस पर जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से दे सके।
धन्यवाद।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. क्या चेरी टमाटर को घर में भी उगा सकते हैं?
हाँ, गमले या ग्रो बैग में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
2. क्या चेरी टमाटर की खेती लाभदायक है?
हाँ, बाजार में इसकी मांग अधिक है और मूल्य भी सामान्य टमाटर से अधिक मिलते हैं।
3. कौन-से कीट सबसे ज्यादा नुकसान करते हैं?
एफिड, व्हाइटफ्लाई और थ्रिप्स सबसे सामान्य कीट हैं।
4. क्या इसके लिए बहुत ज़्यादा निवेश की ज़रूरत होती है?
नहीं, छोटे स्तर पर कम लागत में भी इसे शुरू किया जा सकता है।
5. चेरी टमाटर की खेती में औसतन कितना मुनाफा होता है?
खेती के पैमाने और तकनीक पर निर्भर करता है, लेकिन ग्रीनहाउस में 3-5 लाख प्रति एकड़ तक की कमाई संभव है।