Mushroom Farming मशरूम की खेती 2024

दोस्तो आज हम आपको मशरूम की खेती Mushroom Farming ऐसा बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने एक छोटे से कमरे शुरू कर सकते हैं और लाखों रुपये का मुनाफा बना सकते हैं। आज हम आपको मशरूम की खेती (Mushroom farming) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक अच्छा बिजनेस आइडिया हो सकता हैं, जिसमें आपको सिर्फ 5000-10,000 रुपये का निवेश करना है।

मशरूम की खेती Mushroom Farming उपयोगिता

दोस्तो हजारों सालों से दुनिया भर में मशरूम की उपयोगिता औषध और भोजन दोनों ही रूपों में रही है। ये पोषण का भरपूर होता हैं और स्‍वास्‍थ्‍य खाद्यों का एक बड़ा हिस्‍सा बनाते हैं। पहले  मशरूम का सेवन विश्‍व के कुछ खास प्रदेशों और क्षेत्रों त‍क ही सीमित था लेकिन वैश्‍वीकरण के कारण विभिन्‍न संस्‍कृतियों के बीच संप्रेषण और बढ़ते हुए उपभोक्‍तावाद ने सभी क्षेत्रों में मशरूमों की पहुंच को सुनिश्चित किया है। मशरूम ने आज एक आम आदमी के रसोई में भी अपनी जगह बना ली है।

दोस्तो भारत में कुछ वर्षों से मशरूम की खेती में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

Mushroom Farming in Hindi मशरूम की खासियत:

  • मशरूमों में वसा की मात्रा बिल्‍कुल कम होती हैं ये स्‍वस्‍थ ह्दय और ह्दय संबंधी प्रक्रिया के लिए आदर्श भोजन हो सकता है।
  • मशरूम मे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन पाए जाते है।
  • मशरूमों में वसा की मात्रा बेहद कम जिस वजह से  मशरूम का अपना एक विशेष महत्व है।
  • मशरूम बेहद फायदेमंद है सेहत के लिए ।
  • मशरूम की सब्जी के अलावा इसका खाने में कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।
  • भारत में मशरूम को खुम्भ, खुम्भी, इत्यादि नामो से भी जाना जाता है। मशरूम का इस्तेमाल खाने के अलावा अन्य प्रकार से भी किया जाता है। जैसे मशरूम के पापड़, जिम के सप्लीमेन्ट्री पाउडर के रूप मे, मशरूम का अचार, बिस्किट, टोस्ट, कूकीज, जैम (अंजीर मशरूम), चिप्स, सेव, चकली आदि बनाए जाते हैं।

ज्यादातर लोग मशरूम को बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन आप अगर बागवानी का शौक रखते हैं तो आप इन्हें घर पर भी उगा सकते हैं।

अगर आप भी बागवानी का शौक हैं  और मशरूम को घर पर उगना चाहते है।तो इन जरूरी बातों का रखे ध्यान।

दोस्तों मशरूम की खेती को साल भर कर सकते हैं। जिससे साल भर कमाई की जा सकती है।

पिछले कुछ वर्षों में किसान मशरूम की खेती Mushroom Farming की तरफ तेजी से बढ़ी है । मशरूम की खेती मे कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे बाजार में मशरूम के अच्छा दाम मिल सकते है।

अलग-अलग राज्यों में किसान मशरूम की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, मशरूम की खेती मे समय और लागत कम लगता है और जगह भी कम चाहिए होती है। मशरूम की खेती मे मुनाफा लागत से ज्यादा मिल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र  एवं कृषि विश्वविद्यालय से मशरूम की खेती के लिए में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

मशरूम की खेती करने वाले प्रमुख उत्पादक राज्य Mushroom Farming in India:

तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना ।

मशरूम की खेती मे इन बातों का रखें ध्यान:

  • तापमान, प्रकाश
  • सही खाद
  • सही मशरूम का चयन

मशरूम की खेती मे तापमान और नमी का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि तापमान ठीक ना हो तो फसल नष्ट हो सकती है।

  1. मशरूम की खेती के लिए 15 से 22 डिग्री तापमान चाहिए होता है।
  2. मशरूम खेती के लिए नमी कम से कम 80 से 90 फीसदी होनी चाहिए।

a).  तापमान, प्रकाश – मशरूम की खेती मे तापमान का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि तापमान ठीक ना हो तो फसल नष्ट हो सकती है। इसकी खेती के लिए 15 से 22 डिग्री का तापमान और नमी 80-90 फीसदी चाहिए है।

मशरूम को उगाने के लिए  सूर्य  की रोशनी की जरूरत नहीं होती है।  मशरूम अंधेरे में बेहतर ग्रोथ करते हैं। मशरूम को उगाने के लिए  सूर्य  की रोशनी की जरूरत नहीं होती है।  मशरूम अंधेरे में बेहतर ग्रोथ करते हैं।

b).  सही खाद – मशरूम को अन्य फसलों की तरह सीधे जमीन की बजाय खाद में उगाया जाता है। सही उत्पादन के लिए अच्छी खाद का इस्तेमाल जरूरी है। खाद को नम और हवादार होना चाहिए। इससे मशरूम के उत्पादन में काफी मदद मिलती है।

c).  सही मशरूम का चयन – दोस्तों भारत में मशरुम की लगभग 100 किस्म मिलती हैं, लेकिन केवल 70 प्रजातियां ही खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। राज्य सरकार भी किसानों को मशरूम की खेती के लिए 50 प्रतिशत सब्सिटी भी दे रही है।

यह भी पढ़ें: GOAT FARMING: कम खर्च में बकरी पालन कैसे शुरू करें।

मशरूम के प्रकार :

दोस्तों भारत में मशरुम की लगभग 100 प्रजातियां मिलती हैं, लेकिन भारत में दो मशरूम सबसे ज्यादा पाए है।

  • वाईट बटन मशरूम और
  • ऑयस्‍टर मशरूम है।

अगर आप मशरूम की खेती Mushroom Farming करना चाहते है तो के लिए  बटन  मशरूम से शुरुआत कर सकते हैं।

भारतीय वातावरण में पांच प्रकार के मशरुमों की खेती की जा सकते है।

  1. सफेद बटन मशरुम
  2. ढींगरी (ऑयस्टर) मशरुम
  3. दूधिया मशरुम
  4. पैडीस्ट्रा मशरुम
  5. शिटाके मशरुम।

वाईट बटन मशरूम की खेती:

भारत में आजकल नई तकनीको को अपनाकर इसकी खेती अन्य जगह पर की जा सकती है। सरकार इसके लिए अनेक योजनाए भी बना कर किसानो को भरपूर प्रोत्साहित कर रही है।

वाईट बटन मशरूम एक उत्‍पादन मौसमी है। इसकी खेती पुराने तरीके से की जा सकती है। ज्यादातर इसे  स्वच्छ खाद मे उगाया जाता है, इसलिए उपज बहुत कम होती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कृषि-विज्ञान की शुरूआत से  बेहतर मशरूमों की उपज में वृद्धि हुई है।

Mushroom Farming

आम वाईट बटन मशरूम की खेती के तरीके:

  • बटन मशरूम की खेती के लिए नई तकनीकी की जरूरत है।
  • बटन मशरूम की खेती के लिए नमी चाहिए।
  • बटन मशरूम के दो अलग तापमान चाहिए।
  • कवक जाल के फैलाव के लिए (स्‍पॉन रन) 22-28 डिग्री सेल्सियस तापमान तापमान पर कवक जाल बहुत तेजी से फैलता है।
  • प्रजनन अवस्‍था के लिए (फल निर्माण) 15-18 डिग्री सेल्सियस तापमान ही उपयुक्त रहता है।
  • आम वाईट बटन मशरूम की खेती हवादार कमरे, सेड, हट या झोपड़ी में आसानी से की जा सकता है।

ऑएस्‍टर मशरूम:

ऑएस्‍टर मशरूम का वैज्ञानिक नाम प्‍लयूरोटस है। लेकिन इसे ढींगरी के नाम से भी जाना जाता है।

ऑएस्‍टर मशरूम की खेती के तरीके:

  • प्‍लयूरोटस मशरूमों की खेती के लिए 20-30 डिग्री का तापमान होना चाहिए।
  • ऑयस्टर मशरूम को उगाने में गेहूं व धान के भूसे और दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ढ़ींगरी मशरूम की अलग-अलग प्रजाति के लिए अलग-अलग तापमान की आवश्यकता होती है  इसलिए यह मशरुम पूरे वर्ष उगाई जा सकती है।
  • यह मशरूम 2.5 से 3 महीने में तैयार हो जाता है।
ऑएस्‍टर मशरूम

क्यों जरूरी है मशरूम की देखभाल:

दोस्तो अगर मशरूम की देख रेख न की जाए तो खराब हो सकता हैं।

हरी फफूंद (ट्राइकोडर्मा विरिडे) : दोस्तो यह  जैसा कि नाम से ही देख रहे है कि यह हरे रंग के धब्‍बे होते हैं जो मशरूम पर दिखाई पड़ते है।

नियंत्रण

दोस्तो इसको (मशरूम) एक कपडे से फॉर्मालिन नामक घोल से प्रभावित क्षेत्र को साफ़ कर देना चाहिए। लेकिन यदि फफूंदी आधे से अधिक क्‍यूब पर हो तो उसे हटा देना चाहिए।

कितनी होगी कमाई mushroom farming business?

यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग हर साल बढ़ती जा रही है और इस बात में कोई शक नहीं है  कि आपका मुनाफा कभी घटेगा नहीं। इस बिजनेस में आपको आपकी लागत का 10 गुना प्राफिट हो सकता है।

1 thought on “Mushroom Farming मशरूम की खेती 2024”

  1. Hello
    मैं आपके आर्टिकल पढ़ता हूं, आपके आर्टिकल बहुत बढ़िया है और आप बहुत ही अच्छा समझाते हैं
    कृपया आप हमें नए सीजन में होने वाली फैसलों के बारे मे और आर्टिकल लिखे

    धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment