Combine Harvester and Reaper Machine | गेहू कटाई व बंधाई मशीन
दोस्तों इस समय गेंहू की कटाई चल रही है और आज हम बात करेंगे कृषि यंत्र Binder and Reaper Machine जिसकी सहायता से आप अपना समय और धन दोनों बचा सकते है। अपने लेख में हम आपको कृषि यंत्रो का उपयोग के बारे में पूरी जानकारी देना चाहते हैं ताकि आप अपना समय और धन दोनों बचा सकते है। इस समय गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। कुछ जगहों पर गेहूं की कटाई का कार्य पूरा भी हो चुका हैं।लेकिन कुछ जगहों पर किसान अभी भी गेहूं की फसल को समेटने में लगे हुए हैं।इसका एक मुख्य कारण समय पर मजदूर नहीं मिलना हैं और यदि मजदूर मिल भी रहे हैं तो वे भी मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।किसानों के बोझ को कम करने के लिए हम कुछ कृषि यंत्रो के बारे में बतायेंगे जो आपका पैसा और समय दोनों बचा सकते है। आजकल सरकार भी कृषि में आधुनिक तरीकों को अपनाने के लिए किसानो को प्रोत्साहित कर रही है ताकि फसलों की उत्पादन की लागत को कम करके अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। केंद्र व राज्य सरकार भी इसमें किसानों की सहायता कर रही है।केंद्र व राज्य सरकार मशीनों को खरीदने के लिए किसानों को लोन पर सब्सिडी भी प्रदान कर रही है।आधुनिक मशीनों का उपयोग करने से फसलों की कटाई में मेहनत और लागत दोनों में कमी आ सकती है और इससे अच्छा मुनाफा भी कमाया जा सकता है। किसान और सरकार दोनों ही देश में फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते है जिससे कि अपने देश में खाद्यान्न की आपूर्ति हो और साथही साथ अन्य देशों को भी निर्यात किया जा सके जिससे की देश का मुद्रा भण्डार भी भरे, इससे किसानों और सरकार दोनों का फायदा होगा। हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ ऐसी मशीनो के बारे में बताएँगे जिसके प्रयोग से कटाई का काम और आसानी से हो सकेगा। स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन Reaper Machine: दोस्तों इस मशीन को इसके नाम से ही इसके काम को जाना जा सकता है। रीपर का मतलब है आरा या काटने वाला और बाइंडर का अर्थ है बांधना। इस मशीन को स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन का … Read more